जेल में बिगड़ी इमरान खान के करीबी पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी की तबीयत, गिरने के बाद अस्पताल ले जाया गया

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी जेल में बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें लाहौर के पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी जेल में गिरकर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।जेल के एक अधिकारी ने बताया, 'सोमवार को लाहौर की कोट लखपत जेल में अपनी बैरक में टहलते समय कुरैशी को चक्कर आ गया, जिससे उनके घुटने और बांह में चोटें आईं।'

shah mehmood qureshi

पूर्व पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)

उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय नेता को इलाज के लिए पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया।कुरैशी मई 2023 में हुए दंगों से जुड़े कई मामलों में अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं।

End of Feed