अमेरिका के मध्य पश्चिम में भीषण तूफान का कहर, 21 लोगों की मौत; कई इमारतें क्षतिग्रस्त, बिजली ठप

US Tornado: अमेरिका के समूचे मध्यपश्चिम भाग में तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में आए बवंडर के कारण मारे गए 14 लोग भी शामिल हैं। इस बीच, मिसौरी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा अधिकारी घर घर जाकर फंसे या घायल हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।

US Tornado: अमेरिका के समूचे मध्यपश्चिम भाग में तूफान के कारण 21 लोगों की मौत हो गई है। इनमें दक्षिण-पूर्वी केंटुकी में आए बवंडर के कारण मारे गए 14 लोग भी शामिल हैं। केंटुकी के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार देर रात को लॉरेल काउंटी में आए बवंडर के कारण भी कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

US Tornado

अमेरिका में बवंडर का कहर

मिसौरी में कई बार आया तूफान

लॉरेल काउंटी के शेरिफ जॉन रूट के कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए क्षतिग्रस्त क्षेत्र में तलाश अभियान जारी है। इस बीच, मिसौरी में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा अधिकारी घर घर जाकर फंसे या घायल हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं। मिसौरी में कम से कम एक बवंडर सहित कई बार तूफान आया।

End of Feed