Google CEO सुंदर पिचाई का भाषण शुरू होते ही स्टैनफोर्ड के 200 छात्रों ने किया वॉक-आउट, आखिर क्यों?

सोशल मीडिया पर दीक्षांत समारोह के वीडियो में छात्रों को फिलिस्तीनी झंडे और बैनर लिए हुए और 'फिलिस्तीन को आजाद करो' जैसे नारे लगाते हुए समारोह से बाहर जाते देखा गया।

Sundar Pichai at Stanford: स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने फिलिस्तीन के समर्थन में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के दीक्षांत भाषण के दौरान विश्वविद्यालय से वॉकआउट किया। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग में मास्टर ऑफ साइंस (एमएस) की डिग्री प्राप्त कर चुके सुंदर पिचाई रविवार को अपने पुराने विश्वविद्यालय में 2026 बैच के छात्रों को संबोधित करने के लिए लौटे थे। स्टैनफोर्ड रिपोर्ट के अनुसार, स्टैनफोर्ड के 135वें दीक्षांत समारोह में 3,600 छात्रों सहित 20,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

Sundar pichai

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में सुंदर पिचाई का भाषण (File photo)

फिलिस्तीन के मुद्दे पर 200 छात्रों ने किया वॉकआउट

एसएफगेट की एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि पिचाई द्वारा छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य उपस्थित लोगों को संबोधित करने के दौरान लगभग 200 छात्र वॉकआउट कर गए। एसएफगेट की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दर्शकों में मौजूद कई छोटे समूहों ने बैनर लहराए, सीटी बजाई और फिलिस्तीनी झंडे लहराए और फिर भाषण के बीच में ही चले गए।

End of Feed