फ्रांस में चाकू से हमले में बच्चों सहित कई लोग घायल, हमलावर गिरफ्तार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 8, 2023, 06:27 PM IST

गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने कहा कि हमले की यह घटना एनेंसी शहर में हुई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

France Knife Attack: फ्रांस में चाकू से हमले की एक और घटना सामने आई है। आल्प्स क्षेत्र के एक शहर में गुरुवार को एक हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में दो वयस्क व्यक्ति और कई बच्चे घायल हो गए। इनमें से कुछ को जानलेवा चोटें आई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

France police

फ्रांस में चाकू से हमला (Photo- AP)

एनेंसी शहर में हुई घटना

गृह मंत्री गेराल्ड डारमेनिन ने कहा कि हमले की यह घटना एनेंसी शहर में हुई। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि एनेंसी में एक मैदान में एक सशस्त्र व्यक्ति के चाकू से किए गए हमले में बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि हमले में चार बच्चे और दो वयस्क व्यक्ति घायल हुए हैं।

End of Feed