नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 6 भारतीय तीर्थयात्री सहित 7 लोगों की मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2023, 10:49 AM IST

Nepal Road Accident: नेपाल में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस सड़क हादसे में छह भारतीय तीर्थयात्रियों सहित सात लोगों की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। नेपाल पुलिस का कहना है कि यह भीषण हादसा देश के दक्षिणी मैदानी इलाके के बारा जिले में हुई।

Nepal accident

नेपाल में भीषण सड़क हादसा।

चूड़ियामाई मंदिर के समीप हुआ हादसा

यह दुर्घटना गुरुवार तड़के हुई। पुलिस का कहना है कि यात्रियों को लेकर बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इस बस में भारतीय नागरिक भी सवार थे। बस जब बारा के चुड़ियामाई के समीप पहुंची तो वह हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के बारे में डीएसपी प्रदीप बहादुर छेत्री ने बताया कि बस अचानक से पलट कर करीब 50 मीटर नीचे चूड़ियामाई मंदिर के नदी तट पर गिर गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रात के करीब दो बजे हुई।

End of Feed