भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान ‘सात ब्रांड न्यू’विमान मार गिराए गए थे, ट्रंप ने फिर किया दावा, लेकिन देश का नाम नहीं बताया

गौरतलब है कि 10 मई को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने दावा किया था कि यह वाशिंगटन की मध्यस्थता में देर रात तक चली वार्ता के बाद संभव हुआ।

Seven Brand New Planes Were Shot Down: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान ‘सात ब्रांड न्यू’ विमान मार गिराए गए थे। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे विमान किस देश के थे। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने दो बड़ी परमाणु शक्तियों के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाया था। टोक्यो में मंगलवार को कारोबारियों के साथ रात्रिभोज के दौरान ट्रंप ने कहा, सात विमान गिरा दिए गए थे, सात ब्रांड न्यू, खूबसूरत विमान और वे दो बड़ी परमाणु शक्तियां आपस में भिड़ रही थीं।

Donald Trump

ट्रंप का दावा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 7 विमान मार गिराए गए थे (AP)

कहा- युद्ध रुकवाने के लिए व्यापार का सहारा लिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष खत्म कराने के लिए व्यापार का सहारा लिया। उन्होंने कहा, मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, मैंने बहुत ही अच्छे और सज्जन प्रधानमंत्री से और पाकिस्तान के फील्ड मार्शल से कहा कि देखिए अगर आप लोग लड़ते रहेंगे तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान ने तर्क दिया कि युद्ध का अमेरिका के साथ व्यापार से कोई लेना-देना नहीं है।

End of Feed