हूती हमले का खौफ, महल दर महल बदल रहे सऊदी क्राउन प्रिंस MBS, अब बंकर वाले पैलेस में हुए शिफ्ट

'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित 'किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे' पर एक घातक मिसाइल हमला हुआ। पिछले एक दशक में यह देश पर हुआ सबसे भीषण हमला माना जा रहा है।

Houthi Attack on Saudi Arabia: यमन के हूती विद्रोहियों के भीषण और लगातार हो रहे हमलों के बीच सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (41) को कड़ी सुरक्षा घेरे में रखा गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा खतरों को देखते हुए उन्हें एक बेहद सुरक्षित और बंकरों से लैस महल से दूसरे महल में शिफ्ट किया जा रहा है। क्राउन प्रिंस को आखिरी बार मंगलवार को एक राष्ट्रीय रक्तदान शिविर के दौरान खून दान करते हुए सार्वजनिक रूप से देखा गया था। तब से वह लोगों के सामने नहीं आए हैं।

MBS

बंकर वाले महल में शिफ्ट हुए प्रिंस सलमान

एयरपोर्ट पर बड़ा हमला: 13 की मौत, 300 घायल

'वॉल स्ट्रीट जर्नल' की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित 'किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे' पर एक घातक मिसाइल हमला हुआ। पिछले एक दशक में यह देश पर हुआ सबसे भीषण हमला माना जा रहा है। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में एक 28 वर्षीय मिस्र की एयर होस्टेस भी शामिल है, जिसकी हाथ कट जाने के बाद अत्यधिक खून बहने से मौत हो गई। पिछले पांच दिनों में इस एयरपोर्ट को चार बार निशाना बनाया गया है, जिसके बाद से इसे उड़ानों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

End of Feed