सऊदी अरब के असीर में बड़ी बस दुर्घटना, 20 उमरा तीर्थयात्रियों की मौत, 29 घायल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 28, 2023, 12:59 PM IST

सऊदी अरब में एक बस दुर्घटना में कम से कम 20 उमरा तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 29 लोग घायल हो गए। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार घटना असीर में हुई जहां यात्रियों से भरी बस एक पुल से टकरा गई और पलट गई। इसके बाद उसमें आग लग गई जिससे 20 लोगों की मौत हो गई।

road accident

20 उमरा तीर्थयात्रियों की मौत

ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना असीर प्रांत और आभा शहर को जोड़ने वाली सड़क पर हुई। पीड़ित उमरा करने के लिए मक्का जा रहे थे। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रेड क्रीसेंट अथॉरिटी और सऊदी सिविल डिफेंस की टीमें दुर्घटनास्थल पर तेजी से पहुंचीं और इलाके को घेर लिया।

End of Feed