वाशिंगटन पोस्ट से निकाले गए कर्मचारियों में शशि थरूर का बेटा भी शामिल, छंटनी के बाद लिखा- दिल टूट गया

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने मौजूदा स्पोर्ट्स डेस्क को बंद कर दिया है और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग का दायरा कम कर दिया है। फॉक्स न्यूज के अनुसार, कंपनी के एक तिहाई कर्मचारी इस छंटनी से प्रभावित हुए हैं।

दुनिया के प्रमुख मीडिया संगठनों में से एक वाशिंगटन पोस्ट ने बड़े पैमाने पर छंटनी की घोषणा की है। इससे उसके अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग विभाग और खेल डेस्क प्रभावित हुए हैं। छंटनी किए गए लोगों में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे इशान थरूर भी शामिल हैं। इशान सहित कई ने वाशिंगटन पोस्ट कर्मचारियों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर शोक और दुख भरे संदेश साझा किए।

Ishan tharoor

ईशान थरूर ने लिखी दिल की बात

ईशान थरूर ने कहा- मेरा दिल टूट गया

एक्स पर एक पोस्ट में ईशान थरूर ने कहा कि छंटनी से उनका दिल टूट गया है और उन्होंने अपने उन साथियों के प्रति एकजुटता व्यक्त की जिन्हें इसी स्थिति का सामना करना पड़ा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, मुझे आज वाशिंगटन पोस्ट से निकाल दिया गया है, मेरे साथ-साथ अधिकांश अंतरराष्ट्रीय कर्मचारी और कई अन्य अद्भुत सहकर्मी भी हैं। मैं अपने न्यूज रूम और विशेष रूप से उन बेजोड़ पत्रकारों के लिए बहुत दुखी हूं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पोस्ट की सेवा की, संपादक और संवाददाता जो लगभग 12 वर्षों से मेरे मित्र और सहयोगी रहे हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।

End of Feed