H-1B वीजा और टैरिफ विवाद के बीच हुई जयशंकर-रूबियो की मुलाकात, अमेरिका ने बताया भारत को अहम, जानें बड़ी बातें

इस मुलाकात के दौरान रूबियो ने कहा कि भारत के साथ संबंध अमेरिका के लिए बेहद अहम हैं। उन्होंने व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर नई दिल्ली की निरंतर भागीदारी की सराहना भी की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 80वें सत्र के इतर सोमवार सुबह जयशंकर से मुलाकात की।

Jaishankar-Marco Rubio Meeting: भारत-अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई। ये मुलाकात इस मायने में अहम रही कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बीच दोनों देशों के बड़े नेताओं की ये पहली बैठक है। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के लिए अमेरिका पहुंचे हैं और इसी दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। जहां रूबियो ने मुलाकात को बेहद अहम बताया वहीं, एस जयशंकर ने भी निरंतर जुड़ाव की बात कही। दोनों नेताओं ने क्या-क्या कहा जानते हैं।

Jaishankar Rubio

जयशंकर ने की रूबियो से मुलाकात

रूबियो बोले- अमेरिका के लिए भारत बेहद अहम

इस मुलाकात के दौरान रूबियो ने कहा कि भारत के साथ संबंध अमेरिका के लिए बेहद अहम हैं। उन्होंने व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर नई दिल्ली की निरंतर भागीदारी की सराहना भी की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 80वें सत्र के इतर सोमवार सुबह जयशंकर से मुलाकात की। विदेश विभाग द्वारा बैठक के विवरण में कहा गया है कि रूबियो ने दोहराया कि भारत के साथ संबंध अमेरिका के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, महत्वपूर्ण खनिजों तथा द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित अन्य मुद्दों सहित अनेक मुद्दों पर भारत सरकार की निरंतर भागीदारी के लिए सराहना व्यक्त की।

End of Feed