यूक्रेन के खिलाफ जंग के बीच पुतिन का बड़ा आदेश, रूसी सेना में शामिल होंगे 170,000 सैनिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2023, 09:57 AM IST

Russia: पुतिन का यह आदेश शुक्रवार को जारी हुआ और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया दिया गया है, जिसके बाद रूसी सैन्यकर्मियों की बढ़कर संख्या 2,200,000 हो गई, जिसमें 1,320,000 सैनिक भी शामिल हैं।

Russia: यूक्रेन और रूस के बीच लंबे समय से जारी संघर्ष के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा आदेश जारी किया है। उन्होंने देश की सेना को कम से कम 170,000 और सैनिकों को शामिल करने के शुक्रवार को आदेश दिए। यह आदेश जब जारी हुआ है, जब यूक्रेन और रूस के बीच बीते 22 महीने से जंग जारी है।

Vladimir-putin

व्लादिमीर पुतिन

पुतिन का यह आदेश शुक्रवार को जारी हुआ और इसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया दिया गया है, जिसके बाद रूसी सैन्यकर्मियों की बढ़कर संख्या 2,200,000 हो गई, जिसमें 1,320,000 सैनिक भी शामिल हैं। बता दें, अगस्त 2022 में पुतिन ने 137,000 सैनिकों को शामिल करने के आदेश दिए थे जिसके बाद सैन्यकर्मियों की संख्या लगभग 20 लाख और सैनिकों की संख्या लगभग 1,150,000 हो गई थी।

End of Feed