रूसी हवाई हमलों से कीव में भारी नुकसान, बिजली भी ठप; आग की उठी लपटें; 9 घायल

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मॉस्को ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन पर आसमानी कहर बरपाया जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए। धिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मॉस्को ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन पर आसमानी कहर बरपाया जिसमें कम से कम नौ लोग घायल हो गए। इन हवाई हमलों में आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा और यूक्रेनी राजधानी के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई।

Kyiv war

कीव में रूस ने बरपाया कहर (फोटो साभार: AP)

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने 17 मंजिला एक इमारत से 20 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला, क्योंकि छठी और सातवीं मंजिल पर आग की लपटें फैल गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। रात भर चला यह हमला कीव पर हमलों की कड़ी में नवीनतम है।

End of Feed