रूस ने दी पश्चिमी देशों को चेतावनी, कहा-परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 24, 2023, 10:33 AM IST

परमाणु युद्ध के खतरे के कम होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा, नहीं, परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है।

यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और पश्चिमी देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है। अब रूस के एक बड़े सुरक्षा अधिकार ने पश्चिमी देशों को परमाणु युद्ध को लेकर चेतावनी दी है। रूस की सुरक्षा परिषद के उप सचिव दिमित्री मेदवेदेव ने परमाणु युद्ध के बढ़ते खतरे को लेकर बृहस्पतिवार को पश्चिमी देशों को आगाह किया। मेदवेदेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तारी की धमकी देने वाले जर्मनी के एक मंत्री की आलोचना भी की। मेदवेदेव ने एक वीडियो संदेश में संवाददाताओं से कहा कि पश्चिमी देशों के साथ रूस के संबंध सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गए हैं।

Vladimir Putin

रूस और पश्चिमी देशों में तनातनी बढ़ती जा रही है

परमाणु युद्ध के खतरे के कम होने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पूर्व राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा, नहीं, परमाणु युद्ध का खतरा घटा नहीं है, बल्कि बढ़ा है। हर दिन जब वे यूक्रेन को विदेशी हथियार प्रदान करते हैं, तो परमाणु युद्ध के कारण होने वाले सर्वनाश की स्थिति करीब आती है।

End of Feed