पुतिन के खिलाफ विद्रोह के बाद कहां गायब हो गया 'वैगनर' चीफ? ऑडियो जारी कर दिया बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2023, 01:00 PM IST

Russia Wagner Group News: वैगनर चीफ प्रीगोझिन ने ऑडियो बयान में कहा कि उन्होंने वैगनर निजी सैन्य कंपनी की बर्बादी को रोकने और अपने सैनिकों के एक शिविर पर हमले की प्रतिक्रिया के रूप में यह कदम उठाया जिसमें उनके 30 लड़ाके मारे गए। हालांकि, प्रीगोझिन ने इसकी जानकारी नहीं दी कि वह कहां हैं और भविष्य की उनकी योजनाएं क्या है।

Russia Wagner Group News: रूस के निजी सैन्य समूह वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन ने सोमवार को एक बयान जारी कर अपनी बगावत का बचाव किया है। उन्होंने शनिवार को कुछ समय तक चला अपना विद्रोह खत्म करने के बाद एक ऑडियो जारी किया। बहरहाल, अब भी उनके और रूसी सेना के वरिष्ठ नेताओं के अस्तित्व के साथ ही यूक्रेन में युद्ध पर प्रभाव और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के राजनीतिक भविष्य पर अनिश्चितता बनी हुई है।

Yevgeny Prigozhin

वैगनर के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन

रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु वैगनर द्वारा विद्रोह किए जाने और उन्हें हटाने की मांग किए जाने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। सोमवार को जारी एक वीडियो में वह यूक्रेन में सैनिकों से मिलते नजर आए। इस वीडियो का मकसद देश में कई दशकों के इस सबसे गंभीर राजनीतिक संकट के बाद व्यवस्था बने रहने का संकेत देना है।

End of Feed