'सभी हथियार का करेंगे इस्तेमाल...' यूक्रेन ने ये क्या कर दिया? पहली बार दागी घरेलू बैलिस्टिक मिसाइल, पुतिन ने दी सीधी धमकी

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि उनकी सेना ने पहली बार घरेलू रूप से निर्मित FP-7 टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि रूस पर सीधे हमले की स्थिति में मॉस्को अपने पास मौजूद सभी हथियारों का इस्तेमाल कर सकता है।

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध खत्म होने के बजाय लगातार और गंभीर होता जा रहा है। दोनों देशों की ओर से बढ़ती सैन्य कार्रवाई और तीखे बयानों के बीच संघर्ष के और लंबा खिंचने के संकेत मिल रहे हैं।

putin zalensky

यूक्रेनी सेना ने पहली बार युद्ध में देश में निर्मित एफपी-7 टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया। AP

वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने पहली बार युद्ध में देश में निर्मित एफपी-7 टैक्टिकल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि रूस पर सीधा हमला होने की स्थिति में मॉस्को अपने पास मौजूद 'सभी हथियारों' का इस्तेमाल कर सकता है।

End of Feed