पुतिन ने फिर दिया झटका, जेलेंस्की से मिलने नहीं जाएंगे तुर्किये, अपने इस करीबी नेता को भेज रहे इस्तांबुल

क्रेमलिन द्वारा प्रतिनिधिमंडल की सूची की घोषणा करने से पहले बुधवार को अपने संबोधन में जेलेंस्की ने कहा कि वह यूक्रेन की कार्रवाई के बारे में निर्णय लेने से पहले अंतिम सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Putin-Zelenskyy Meeting: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की से मिलने के लिए गुरुवार को इस्तांबुल नहीं जाएंगे। बुधवार की देर शाम क्रेमलिन ने इसकी घोषणा कर दी। क्रेमलिन ने बता दिया कि यूक्रेन और रूस के नेताओं के बीच पहली सीधी वार्ता में मास्को का प्रतिनिधित्व कौन करेगा। क्रेमलिन के मुताबिक, रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की करेंगे, जिन्होंने मार्च 2022 में इस्तांबुल में वार्ता के पहले दौर में मास्को का प्रतिनिधित्व किया था।

Putin Zelensky

पुतिन नहीं जाएंगे तुर्किए

रूसी प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल

मेडिंस्की के अलावा इस टीम में उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन, उप रक्षा मंत्री अलेक्जेंडर फोमिन और रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी (GRU) के प्रमुख इगोर कोस्त्युकोव होंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी तुर्की नहीं जाएंगे। मॉस्को ने यूक्रेन के साथ इस्तांबुल वार्ता में कौन भाग लेगा, इसकी घोषणा दिन खत्म होते-होते की। पिछले सप्ताहांत में पुतिन ने कहा था कि रूस और यूक्रेन को सीधी बातचीत के लिए बैठना चाहिए। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था कि वह 2022 की शुरुआत में रूस द्वारा यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले के बाद पहली बार पुतिन से मिलने के लिए खुद इस्तांबुल की यात्रा करेंगे।

End of Feed