ट्रंप के दूत से मुलाकात के बाद पुतिन का हमला, कीव के मेट्रो और बिजली ग्रिड तबाह, जेलेंस्की बोले- 'शांति की कोई मंशा नहीं'

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं, वहीं मॉस्को का दावा है कि उसने 800 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। ट्रंप के दूत से मुलाकात के ठीक बाद पुतिन का यह हमला सामने आया है।

रूस और यूक्रेन के बीच जारी खूनी संघर्ष ने एक बार फिर भयानक रूप ले लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात के दौरान त्रिपक्षीय शांति वार्ता फिर से शुरू करने पर 'सैद्धांतिक सहमति' जताने के कुछ ही घंटों बाद रूस ने रात भर यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से भीषण बमबारी की। दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने मॉस्को और अन्य शहरों को निशाना बनाकर दागे गए 808 यूक्रेनी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया।

Russia Ukraine War Updates

रूस-यूक्रेन युद्ध में भयंकर तबाही

कीव पर तीन लहरों में 21 बैलिस्टिक मिसाइलें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर बताया कि रूसी हमलों ने रात भर यूक्रेन के 12 क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राजधानी कीव पर 21 बैलिस्टिक मिसाइलें तीन अलग-अलग लहरों में दागी गईं। हमलों में रिहायशी इमारतें, ऊर्जा संयंत्र, रेलवे स्टेशन, मेट्रो सिस्टम और शॉपिंग मॉल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जेलेंस्की ने खुलासा किया कि कीव पर दागी गई तीन बैलिस्टिक मिसाइलों में क्लस्टर हथियार लगे हुए थे, जो हवा में ही फटकर सैकड़ों छोटे-छोटे बम बरसाते हैं।,पूर्वोत्तर खार्किव क्षेत्र के लोजोवा में एक व्यस्त बाजार पर रूसी मिसाइल गिरने से 50 और 60 वर्ष की दो महिलाओं की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

End of Feed