यूक्रेन की युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी, रूस ने नहीं दिया तुरंत कोई जवाब

यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा परिषद के सचिव रुस्तम उमरोव ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अदला-बदली फिर से शुरू करने के लिए तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात की मध्यस्थता में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष 1,200 यूक्रेनियों को रिहा करने के लिए इस्तांबुल में मध्यस्थता वाले कैदी अदला-बदली समझौतों को सक्रिय करने पर सहमत हुए।

Russia Ukraine clash: यूक्रेन रूस के साथ कैदियों की अदला-बदली फिर से शुरू करने के लिए काम कर रहा है जिससे 1,200 यूक्रेनी कैदियों को स्वदेश लाया जा सकेगा। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को यह बात कही। यह बात उनके राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख द्वारा वार्ता में प्रगति की घोषणा के एक दिन बाद कही गई।

zelensky (1)

यूक्रेन की रूस से युद्धबंदियों की अदला-बदली की तैयारी (Photo-AP)

जेलेंस्की ने X पर लिखा, 'हम... युद्धबंदियों की अदला-बदली फिर से शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं।' 'इसे सुनिश्चित करने के लिए कई बैठकें, बातचीत चल रही हैं।'

End of Feed