कीव में रूस लगातार कर रहा ड्रोन अटैक, अब यूक्रेन की सुरक्षा सेवा के मुख्यालय को बनाया निशाना; जेलेंस्की ने दिया जवाबी कार्रवाई का आदेश

जेलेंस्की के मुताबिक ड्रोन को सुरक्षा सेवा यानी SBU के कार्यालय को निशाना बनाकर भेजा गया था। उन्होंने सुरक्षा प्रमुख को रूस के खिलाफ प्रभावी और जरूरत पड़ने पर उसी तरह की जवाबी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

24 फरवरी 2022 से शुरू हुआ रूस यूक्रेन युद्ध हर बीतते दिन के साथ और बढ़ता जा रहा है। रूस अपने ड्रोन हमलों का सिलसिला लगातार तेज करता जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को रूसी ड्रोन ने यूक्रेन की राजधानी कीव के मध्य हिस्से में स्थित सुरक्षा सेवा के मुख्यालय को निशाना बनाया। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने इस हमले की पुष्टि की है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका की ओर से नए कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं।

रूस का कीव पर भीषण हमला

रूस का कीव पर भीषण हमला

रूसी सेना के इस हमले में नौ लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने हमले के बाद कार्यवाहक सुरक्षा प्रमुख ओलेक्सांद्र पोकलाद से बातचीत की और जवाबी कार्रवाई के निर्देश दिए।

End of Feed