दोस्त हो तो रूस जैसा! UNSC में भारत की दावेदारी का समर्थन, लावरोव ने भारत-ब्राजील के लिए स्थायी सीट की वकालत की

UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी को रूस का समर्थन मिला है। UNGA के 81वें सत्र में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य बनाने की वकालत की, जबकि जर्मनी और जापान को अतिरिक्त स्थायी सीट देने का विरोध किया। भारत को मॉरीशस और पुर्तगाल समेत अन्य देशों का भी समर्थन मिला है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग को रूस का एक बार फिर खुला समर्थन मिला है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भारत और ब्राजील को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट देने की वकालत की। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा परिषद में पश्चिमी देशों की अतिरिक्त स्थायी सीटों का विरोध किया और खास तौर पर जर्मनी और जापान का नाम लिया।

modi putin (2)

भारत को UNSC में स्थायी सीट देने के पक्ष में रूस। AP

एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

लावरोव ने कहा कि UNSC में सुधार ऐसा होना चाहिए, जिससे एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व बढ़े। रूस के मुताबिक मौजूदा वैश्विक व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा परिषद की संरचना में बदलाव जरूरी है। लावरोव ने UNGA में कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार के तहत पश्चिमी देशों के लिए अतिरिक्त सीटें नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस भारत और ब्राजील की स्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन करता है।

End of Feed