'गनीमत है ट्रंप ने जेलेंस्की को पीटा नहीं', ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ हुई तीखी बहस पर रूस की आई प्रतिक्रिया

Zelenskyy-Trump Arguement : रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि 'यह चमत्कार ही है कि तीखी बहस के दौरान ट्रंप और वेंस ने जेलेंस्की को पीटने से खुद को रोक लिया।' जखारोवा ने कहा कि जेलेस्की ने खाना खिलाने वाले हाथ को दांत से कांटा है। जबकि राष्टवादी टीवी कमेंटेटर व्लादिमीर सोलोव्योय ने कहा कि वह 'व्हाइट हाउस में जेलेंस्की की खुदकुशी' नाम से एक स्पेशल शो करेंगे।

Zelenskyy-Trump Arguement : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हुई तीखी और गरमागर्म बहस की चर्चा दुनिया भर में हो रही है। यह बातचीत इस कदर बिगड़ जाएगी कि मेहमान राष्ट्रपति और उनके शिष्टमंडल को व्हाइट हाउस से बिना खाना खाए और उन्हें जाने के लिए कह दिया जाएगा। यह किसी ने सोचा नहीं था। कहां बात युद्ध खत्म कराने के लिए पीस डील और खनिज संपदा पर समझौते की होने जा रही थी और कहां बात तीसरे विश्व युद्ध तक पहुंच गई।

oval office

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में जेलेंस्की और ट्रंप।

वायरल हो रहा 'तू-तू, मै मै' का वीडियो

ओवल ऑफिस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई 'तू-तू, मै-मै' का वीडियो दुनिया भर में वायरल हो रहा है। लोग इस तीखी बहस को देख तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने के प्रयासों को इसे एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। इस बीच, व्हाइट हाउस की इस घटना पर रूस ने प्रतिक्रिया दी है। रूस ने कहा है कि जेलेंस्की को अमेरिका से वही मिला है जिसके वह हकदार थे। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव ने कहा कि ट्रंप और वेंस ने जेलेंस्की को 'करारा तमाचा' मारा है। ओवल ऑफिस में जेलेंस्की को कड़ी फटकार लगी है।

End of Feed