दुनिया

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी के बीच बड़ी कार्रवाई, TTP से जुड़े 20 आतंकवादी गिरफ्तार

Pakistan Terror Activity: पाकिस्तान में इन दिनों चैंपियंस ट्रॉफी चल रही है और एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मस्जिद के बाद फिदायिन हमले में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर घायल हो गए और अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब प्रांत में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से कथित रूप से जुड़े एक सिख समेत 20 आतंकवादियों की गिरफ्तारी हुई है।

Image

आतंकी गिरफ्तार

Photo : iStock

आतंकी साजिश नाकाम

पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग (CTD) के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मौजूदा सप्ताह में पंजाब के विभिन्न हिस्सों में चलाए गए 162 खुफिया अभियानों में टीटीपी के 20 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तारियों से एक बड़ी आतंकी साजिश विफल हो गई।

बयान में कहा गया कि टीटीपी के तीन खूंखार आतंकियों मनमोहन सिंह, नकीबुल्लाह और रियाज को क्रमश: रावलपिंडी, लाहौर और रहीम यार खान से गिरफ्तार किया गया है। बकौल बयान, आतंकवादियों के कब्जे से 6,238 ग्राम विस्फोटक, 23 डेटोनेटर, 61 फीट का सेफ्टी फ्यूज वायर, तीन आईईडी बम और प्रतिबंधित साहित्य बरामद किया गया है।

बयान में कहा गया कि उनकी योजना लाहौर और अन्य शहरों में महत्वपूर्ण इमारतों को निशाना बनाने की थी। गिरफ्तार आतंकवादियों के खिलाफ 18 मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article