Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस के हमले काफी बढ़ गए हैं। बीते शुक्रवार को रूसी सेना ने ड्रोन और लंबी दूरी की मिसाइलों से यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों एवं गैस संयंत्रों पर हमले किए। रशिया टुडे की रिपोर्ट में रक्षा मंत्रालय के हवाले से इस हमले के बारे में बताया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि अलग-अलग प्लेटफॉर्मों से ये हमले पूरी रात हुए और ये सभी निशाने अपने लक्ष्य पर लगे। वहीं, यूक्रेन की सरकारी ऊर्जा कंपनी नाफ्टोगैज ने गैस संयंत्र पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया है। कंपनी ने कहा कि रूसी हमले में संयंत्र को जो नुकसान पहुंचा है वह बहुत ही भीषण है रशिया टुडे ने कहा कि खारकीव एवं पोलटावा इलाके में रूस ने करीब 35 मिसाइलें दागीं।
यूक्रेन पर रूस का हमला। तस्वीर-ANI
