कीव का दावा-रूस ने मिसाइल-ड्रोन से किया बड़ा हमला, हमले के लिए बॉम्बर का हुआ इस्तेमाल

Russia Ukraine War : यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार सुबह कई जगहों पर धमाके सुनाई पड़े। तड़के कई जगहों पर हुए ड्रोन हमलों के बाद यूक्रेन की सेना ने रूसी मिसाइलों एवं ड्रोन हमले की चेतावनी जारी की। इसके कुछ घंटे बाद बाद कीव में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी।

Russia Ukraine War : यूक्रेन की राजधानी कीव में सोमवार सुबह कई जगहों पर धमाके सुनाई पड़े। तड़के कई जगहों पर हुए ड्रोन हमलों के बाद यूक्रेन की सेना ने रूसी मिसाइलों एवं ड्रोन हमले की चेतावनी जारी की। इसके कुछ घंटे बाद बाद कीव में विस्फोटों की आवाज सुनाई दी। यूक्रेन की वायु सेना ने लोगों को बताया कि रूस का 11 टीयू-95 बॉम्बर आसमान में था और इससे मिसाइलें दागी गईं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कीव के बाहर वायु रक्षा प्राणालियां हमलों से निपटने के लिए सक्रिय थीं।

russia ukraine war

रूस-यूक्रेन युद्ध।

पोलैंड की सीमा के नजदीक हुए हमले

स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उत्तर पश्चिमी शहर लुत्सक में विस्फोट सुने गए। हमलों में एक अपार्टमेंट को क्षति पहुंची। इस हमले में कोई हताहत हुआ है कि नहीं, इस बारे में वे जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं, पोलैंड की सेना के ऑपरेशनल कमांड ने कहा कि रूसी हमलों के बाद फाइटर प्लेन एक्टिवेट कर दिए गए क्योंकि रूसी हमलों में पोलैंड की सीमा पर यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से को निशाना बनाया गया था। बता दें कि यूक्रेन ने गत शनिवार को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसे देखते हुए अमेरिकी दूतावास ने पिछले सप्ताह चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि इस मौके पर रूस की तरफ से बड़ा हमला हो सकता है। इस चेतावनी के बाद यूक्रेन को ऐसे बड़े हमले होने की आशंका थी।

End of Feed