Skyfall: रूस ने किया दुनिया के सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल Burevestnik का सफल परीक्षण, अमेरिका-NATO के लिए बजी खतरे की घंटी!

रूस ने ‘बुरेव्स्तनिक’ (Burevestnik) क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। यह मिसाइल किसी सामन्य मिसाइलों से बिल्कुल अलग है। इस मिसाइल में छोटा परमाणु रिएक्टर लगा होता है, जो इसे अनलिमिटेड रेंज देता है। यूं तो सामान्य मिसाइलें ईंधन खत्म होने पर रुक जाती हैं, लेकिन यह परमाणु ऊर्जा से चलती है।

रूस ने अपनी परमाणु-संचालित ‘बुरेव्स्तनिक’ (Burevestnik) क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुतिन ने सशस्त्र बलों को इस मिसाइल की तैनाती के लिए आवश्यक ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस मिसाइल को नाटो देश (Skyfall Missile) कहते हैं।

Burevestnik

रूस ने ‘बुरेव्स्तनिक’ (Burevestnik) क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है।(फोटो सोर्स: AP)

टेलीविजन पर टेलिकास्ट एक बैठक में पुतिन ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और अन्य शीर्ष सैन्य अधिकारियों से बातचीत के दौरान बताया कि हाल ही में हुए परमाणु बलों के अभ्यास के दौरान ‘बुरेव्स्तनिक’ मिसाइल ने 15 घंटे तक उड़ान भरी और लगभग 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की।

End of Feed