आर्म्स शो के दौरान रूस ने यूक्रेन पर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, 10 की मौत, 5 इलाकों में बिजली गुल

रूस के रक्षा मंत्रालय ने खुद स्वीकार किया कि यह हमला जानबूझकर किया गया। बैलिस्टिक मिसाइल से हुए इस हमले में 10 लोगों की जान गई है। हमले में करीब 100 लोग घायल हुए हैं। रूस का दावा है कि इस प्रदर्शनी में यूक्रेनी और विदेशी ड्रोन तकनीक दिखाई जा रही थी।

Russia Ukraine War: रूस ने एक बार फिर यूक्रेन के कई ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन एवं मिसाइलों से किए हैं। कीव के बाहरी इलाके में चल रही एक रक्षा प्रदर्शनी पर हुए हमले में कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने खुद स्वीकार किया कि यह हमला जानबूझकर किया गया। बैलिस्टिक मिसाइल से हुए इस हमले में 10 लोगों की जान गई है। हमले में करीब 100 लोग घायल हुए हैं। रूस का दावा है कि इस प्रदर्शनी में यूक्रेनी और विदेशी ड्रोन तकनीक दिखाई जा रही थी, जिनका इस्तेमाल रूसी क्षेत्र पर हमलों में हो रहा था।

russia ukraine war

कीव पर रूस का मिसाइल से हमला। -फाइल पिक्चर

रूसी सी हवाई बम हमले में 5 लोग मारे गए,

रिपोर्टों के मुताबिक इसके अलावा, स्लोवियांस्क शहर पर एक रूसी हवाई बम हमले में 5 लोग मारे गए, जिसमें लातविया के मानद वाणिज्य दूतावास को भी नुकसान पहुंचा। कुल मिलाकर शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के हमलों में मिलाकर कम से कम 21 लोगों की जान गई। दूसरी ओर, यूक्रेन ने रूस के सबसे बड़े ई-कॉमर्स रिटेलर वाइल्डबेरीज के गोदामों पर एक बार फिर ड्रोन हमले किए।

End of Feed