रूस-यूक्रेन ने की सीजफायर की घोषणा, 'विक्ट्री डे' समारोह के दौरान नहीं करेंगे एक-दूसरे पर हमले

जेलेंस्की ने बृहस्पतिवार को ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रूस के हमले लगातार जारी हैं और वे नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना रहे हैं, जिनमें बिजली ग्रिड और रेल नेटवर्क भी शामिल हैं। खारकीव के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर में एक ड्रोन हमले में तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए।

Russia Ukraine Ceasefire: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर भले ही टूट गया हो लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर हो गया है। रूस ने कहा है कि अपने 'विक्ट्री डे' परेड को देखते हुए वह सीजफायर की घोषणा कर रहा है। वहीं, यूक्रेन ने भी कहा है कि रूस के रुख को देखते हुए वह भी उस पर हमला नहीं करेगा। रूस में हर साल नौ मई को 'विक्ट्री डे' समारोह का आयोजन होता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की आलोचना करते हुए कहा कि क्रेमलिन को 'विक्ट्री डे' परेड आयोजित करने की जगह युद्ध का स्थायी समाधान निकालने की दिशा में काम करना चाहिए।

Vladimir Putin

रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर की घोषणा।

रूस ने 347 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया

इससे पहले रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने रात भर में 347 यूक्रेनी ड्रोन को नष्ट किया। यह घटना मॉस्को द्वारा सप्ताह की शुरुआत में कीव के युद्धविराम प्रस्ताव को ठुकराए जाने और रूस के आगामी ’विजय दिवस’ समारोह में सुरक्षा को लेकर बढ़ते तनाव के बाद एक बड़े हमले के रूप में सामने आई।

End of Feed