Cruise Virus Outbreak: लग्जरी क्रूज पर फैला नोरोवायरस, 25 यात्री और क्रू मेंबर हुए संक्रमित; आखिर कितना खतरनाक है यह संक्रमण?

Norovirus: सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की 20 दिन की यात्रा पर निकले लग्जरी क्रूज रूबी प्रिंसेस पर नोरोवायरस का बड़ा प्रकोप सामने आया है। अमेरिकी CDC के अनुसार, जहाज पर सवार 102 यात्री और 23 क्रू मेंबर्स समेत कुल 125 लोग संक्रमित हुए। नोरोवायरस एक अत्यधिक संक्रामक वायरस है, जो दूषित भोजन, पानी या संक्रमित सतह के संपर्क से तेजी से फैलता है।

सैन फ्रांसिस्को से रवाना हुए एक लक्जरी क्रूज शिप (समुद्री जहाज) पर सवार 125 यात्री और क्रू मेंबर्स एक बेहद संक्रामक पेट के वायरस की चपेट में आ गए। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 'प्रिंसेस क्रूजेस' कंपनी के इस जहाज 'रूबी प्रिंसेस' के सैन फ्रांसिस्को बंदरगाह पर रुकने के बाद इस बड़े पैमाने पर फैले संक्रमण का खुलासा हुआ।

crusie norovirus

सैन फ्रांसिस्को से रवाना हुए एक लक्जरी क्रूज शिप में फैला नोरोवायरस। AP

अमेरिकी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने बताया कि यह जहाज सैन फ्रांसिस्को से कनाडा और अलास्का की 20 दिनों की यात्रा पर था, जिस दौरान जहाज पर सवार 102 यात्री और 23 क्रू मेंबर्स 'नोरोवायरस' (Norovirus) से संक्रमित हो गए। इस क्रूज पर कुल 3,032 यात्री और 1,144 क्रू मेंबर्स सवार थे।

End of Feed