खास है ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक की कामयाबी, जो बाइडेन बोले-करता है अचंभित

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 25, 2022, 07:43 AM IST

ब्रिटेन के पीएम अब ऋषि सुनक होंगे। उनकी कामयाबी कई मायनों में खास है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि सुनक की कामयाबी अभूतपूर्व है।

कौन सोच सकता था कि भारतीय मूल का एक शख्स(ऋृषि सुनक) उस देश पर राज करेगा जिसने भारत को करीब ढाई शताब्दी तक गुलाम बनाकर रखा। करीब 46 दिन पहले जब टोरी पार्टी के अंदर पीएम के चेहरे को लेकर चुनाव हो रहा था तो उस वक्त ऋषि सुनक पीछे रह गए थे और बाजी लिज ट्रस के हाथ लगी। यह बात अलग है कि जिन वादों के जरिए वो अपने दल के सांसदों का विश्वास हासिल करने में कामयाब हुईं वो वादे 45 दिन में हवाहवाई हो गए और विरोध के सुर इतने तेज हुए कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया। लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे बोरिस जॉनसन एक बार फिर पार्टी के अंदर अपना दावा पेश करें। लेकिन ऋषि सुनक के पास आवश्यक आंकड़े पहले से ही थे और उसके बाद जानसन से लड़ाई से पीछे हटने का फैसला कर लिया।

सुनक की कामयाबी खास

End of Feed