'एक कम्यूनिस्ट से ज्यादा डेमोक्रेट की जीत चाहूंगा', न्यूयॉर्क मेयर पद के लिए कुओमा के समर्थन में ट्रंप, ममदानी पर बोला हमला

ट्रंप ने ममदानी को 'कम्यूनिस्ट' बताते हुए चेतावनी दी है कि अगर वह मेयर पद का चुनाव जीतते हैं तो यह शहर के लिए 'पूरी तरह से एक आपदा' होगी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि मेयर चुनाव में ममदानी की यदि जीत होती है तो न्यूयॉर्क को जारी होने वाले संघीय फंड को वह सीमित कर देंगे।

Donald Trump: न्यूयॉर्क में मेयर पद के चुनाव से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी के मेयर पद के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर हमला किया है। ट्रंप ने ममदानी को 'कम्यूनिस्ट' बताते हुए चेतावनी दी है कि अगर वह मेयर पद का चुनाव जीतते हैं तो यह शहर के लिए 'पूरी तरह से एक आपदा' होगी। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने कहा कि मेयर चुनाव में ममदानी की यदि जीत होती है तो न्यूयॉर्क को जारी होने वाले संघीय फंड को वह सीमित कर देंगे। न्यूयॉर्क सिटी मेयर पद के लिए चार नवंबर को मतदान होगा। सर्वे में मेयर पद की रेस में ममदानी आगे बताए जा रहे हैं।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

संभव है कि पहले की तरह फंड जारी नहीं करूं-ट्रंप

यूएस राष्ट्रपति ने कहा, 'अगर कम्युनिस्ट उम्मीदवार जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के मेयर का चुनाव जीतते हैं, तो यह बेहद असंभव है कि मैं अपने प्रिय पहले घर (न्यूयॉर्क) के लिए, आवश्यक न्यूनतम राशि के अलावा, संघीय धनराशि दूं। क्योंकि एक कम्युनिस्ट के रूप में, इस कभी महान रहे शहर के पास सफलता या यहां तक कि जीवित रहने की भी जीरो संभावना है।'

End of Feed