राजनाथ सिंह का 'स्मोकिंग सेरेमनी' से हुआ ऑस्ट्रेलिया में भव्य स्वागत, क्या है बुरी आत्माओं से जुड़ी ये दिलचस्प मान्यता?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। । राजनाथ सिंह का स्वागत पारंपरिक 'स्मोकिंग सेरेमनी' से किया गया, जिसकी चर्चा हर तरफ है। ऑस्ट्रेलिया में किसी भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्यक्रम की शुरुआत स्मोकिंग सेरेमनी से की जाती है जो किय यहां का एक पारंपरिक रिवाज है। ​​​राजनाथ सिंह की इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है।

Rajnath Singh In Australia: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा पहुंचे। वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ। राजनाथ सिंह का स्वागत पारंपरिक 'स्मोकिंग सेरेमनी' से किया गया, जिसकी चर्चा हर तरफ है।

rajnath singh

राजनाथ सिंह का ऑस्ट्रेलिया में हुआ भव्य स्वागत।(फोटो सोर्स: ANI)

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में किसी भी महत्वपूर्ण या शुभ कार्यक्रम की शुरुआत स्मोकिंग सेरेमनी से की जाती है जो किय यहां का एक पारंपरिक रिवाज है। इस रिवाज में स्थानीय पौधों की पत्तियों (औषधीय) से धुआं किया जाता है। इस औषधीय धुएं को लेकर ऐसी मान्यता है कि इससे आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धि होती है।

End of Feed