'UP में आंधी-तूफान से हुई भारी जनहानि...', पुतिन ने जताया गहरा दुख; PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा संदेश

Uttar Pradesh Thundersquall: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में आए भीषण चक्रवात से हुई भारी तबाही और जनहानि को लेकर गहरा दुख जताया। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Uttar Pradesh Thundersquall: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में आए भीषण चक्रवात से हुई भारी तबाही और जनहानि को लेकर गहरा दुख जताया। पुतिन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजकर पीड़ित परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की।

Putin

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

पुतिन ने अपने संदेश में कहा, ''उत्तर प्रदेश में आए चक्रवात के कारण हुई भारी जनहानि और बड़े पैमाने पर हुए नुकसान को लेकर मेरी गहरी संवेदनाएं स्वीकार करें। कृपया इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और उनके करीबियों तक मेरी गहरी संवेदनाएं पहुंचाएं।'' साथ ही पुतिन ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

End of Feed