यूक्रेन जंग को खत्म नहीं करना चाहता यूरोप? पुतिन ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- पूरी शांति प्रक्रिया को कर रहे अवरुद्ध

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को यूक्रेन के यूरोपीय सहयोगियों पर युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के नेतृत्व वाले प्रयासों में बाधा डालने का आरोप लगाया। पुतिन ने कहा कि उनके पास शांति का कोई एजेंडा नहीं है, वे युद्ध के पक्ष में हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि कीव के यूरोपीय सहयोगी, अमेरिका की अगुवाई वाले शांति प्रयासों को लगातार बाधित कर रहे हैं और लगभग चार साल पुराने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की कोई वास्तविक इच्छा नहीं रखते। मीडिया से बात करते हुए पुतिन ने कहा, “उनके पास कोई शांति एजेंडा नहीं है, वे युद्ध के पक्ष में हैं।” उन्होंने यह टिप्पणी उस समय की, जब वह क्रेमलिन में अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की तैयारी कर रहे थे।

End of Feed