नेपाल में हिंसक हुआ विरोध प्रदर्शन, शहर में कई जगहों पर आगजनी, WATCH VIDEO

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है। नेपाल में भारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच कई मंत्रियों के इस्तीफे हो रहे हैं । प्रधानमंत्री ओली ने आपात बैठक बुलाई है । इस बीच हालात फिलहाल सामान्य होते नहीं दिख रहे है।

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू और इसके बाहर सोमवार को हुए जेन-जी प्रदर्शनों के दौरान सरकार की हिंसक प्रतिक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन जारी हैं। इस हिंसा में कम से कम 19 लोगों की जान गई। मंगलवार को भी काठमांडू के अलग-अलग हिस्सों से छिटपुट विरोध-प्रदर्शन की जानकारी सामने आई। इसके कारण स्थानीय प्रशासन ने लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाते हुए कर्फ्यू लगाया है।

NEPAL

नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी (फोटो -AP)

नेपाल के कई हिस्सों में मंगलवार को छात्रों के नेतृत्व में नए सिरे से सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक रूप से एकत्र होने पर लगे प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग की। काठमांडू के कलंकी और बानेश्वर के साथ-साथ ललितपुर जिले के चापागांव-थेचो इलाके से भी प्रदर्शनों की खबरें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शनकारी युवकों ने ललितपुर जिले के सुनाकोठी स्थित संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के आवास पर भी पथराव किया। हिंसक प्रदर्शन के बीच कई जगह प्रदर्शनकारियों के नोट उड़ाते हुए भी वीडियो भी सामने आया है।

End of Feed