ईरान-US परमाणु वार्ता : बातचीत आगे बढ़ने का दावा, दो सप्ताह में प्रस्ताव के पूरे ब्योरे के साथ लौटेगा तेहरान

ईरान के सरकारी टेलिविजन ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता का नवीनतम दौर लगभग तीन घंटे की बैठक के बाद समाप्त हो गया। जिनेवा में यह वार्ता ऐसे समय में हुई, जब ईरान ने सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है।

Iran US nuclear talks: ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर जिनेवा में मंगलवार को तेहरान और वाशिंगटन के बीच वार्ता हुई। रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच करीब तीन घंटे तक बातचीत हुई। अमेरिका अधिकारियों ने दावा किया है कि दोनों परमाणु कार्यक्रम पर दोनों पक्ष सकारात्मक रूप से आगे बढ़े हैं और ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम से जुड़े प्रस्ताव के पूरे ब्योरे के साथ दो सप्ताह बाद बातचीत की टेबल पर फिर लौटेगा। अमेरिका चाहता है कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से रोक दे लेकिन ईरान इसके लिए कुछ शर्तें चाहता है।

iran

परमाणु कार्यक्रम पर ईरान-यूएस में वार्ता

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है

ईरान के सरकारी टेलिविजन ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता का नवीनतम दौर लगभग तीन घंटे की बैठक के बाद समाप्त हो गया। जिनेवा में यह वार्ता ऐसे समय में हुई, जब ईरान ने सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की घोषणा की है। अमेरिका और ईरान ने मंगलवार को जिनेवा में, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर दूसरे दौर की वार्ता की। ईरान ने कहा है कि वह सैन्य अभ्यास के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य को कुछ घंटों के लिए बंद कर देगा, क्योंकि अमेरिका इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा रहा है।

End of Feed