'किसी और को नहीं दे सकते पुरस्कार...', नोबेल फाउंडेशन ने ट्रंप के अरमानों पर फेरा पानी; मचाडो ने सौंपा था अवॉर्ड

Nobel Prize: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट करने पर नोबेल फाउंडेशन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। फाउंडेशन ने कहा कि नोबेल पुरस्कार न तो किसी अन्य व्यक्ति को दिया जा सकता है और न ही बांटा जा सकता है।

trump machado

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो (फाइल फोटो साभार: @WhiteHouse)

नोबेल फाउंडेशन ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि नोबेल पुरस्कारों की गरिमा और उनके प्रशासन की रक्षा करना फाउंडेशन के मूल उद्देश्यों में से एक है। पोस्ट में कहा गया, ''फाउंडेशन अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत और उसकी शर्तों का पालन करता है। वसीयत में स्पष्ट है कि पुरस्कार उन्हें दिया जाना चाहिए जिन्होंने मानवता के लिए सबसे बड़ा योगदान दिया हो। ऐसे में कोई भी पुरस्कार, प्रतीकात्मक रूप से भी, किसी और को नहीं दिया जा सकता या बांटा नहीं जा सकता है।''

End of Feed