भूटान नरेश के पैलेस पर पीएम मोदी के सम्मान में प्राइवेट डिनर, तस्वीरें आईं सामने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2024, 11:14 PM IST

पीएम मोदी ने 22-23 मार्च को भूटान का दौरा किया था। यह पहली बार था कि किसी भारतीय नेता की मेजबानी नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के निवास लिंगकाना पैलेस में की गई ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए दौरान कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी भूटान नरेश के यहां एक प्राइवेट डिनर में भी शामिल हुआ। जहां पीएम मोदी भूटान नरेश के परिवार और बच्चों के साथ डिनर किया। इस डिनर की कुछ फोटोज भी सामने आईं हैं।

pm modi bhutan.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान नरेश और उनके परिवार के साथ

भूटान नरेश के परिवार के साथ पीएम मोदी ने किया डिनर

पीएम मोदी ने 22-23 मार्च को भूटान का दौरा किया था। यह पहली बार था कि किसी भारतीय नेता की मेजबानी नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के निवास लिंगकाना पैलेस में की गई । एक्स पर साझा की गई तस्वीरों में पीएम मोदी को राजा वांगचुक, रानी जेत्सुन पेमा और उनके तीन बच्चों - प्रिंस जिग्मे नामग्याल वांगचुक, प्रिंस जिग्मे उग्येन वांगचुक और राजकुमारी सोनम यांगडेन के साथ बैठे देखा जा सकता है।

End of Feed