चीन में बुर्जुगों की आबादी 30 करोड़ के पार, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की खास अपील

China: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को अपनी पार्टी को देश में बुजुर्गों की तेजी से बढ़ती आबादी पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। चीन में शुक्रवार को ‘वरिष्ठ नागरिक दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस की पूर्व संध्या पर शी ने बुजुर्ग लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की समितियों और सभी स्तरों की सरकारों से बुजुर्गों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

China: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को अपनी पार्टी को देश में बुजुर्गों की तेजी से बढ़ती आबादी पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। चीन में बुजुर्गों की संख्या 30 करोड़ हो गई है, जिससे विवाह और जन्मदर में गिरावट के कारण जनसांख्यिकीय संकट बढ़ गया है।

Xi Jinping

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

वरिष्ठ नागरिक दिवस

चीन की 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की आबादी 2023 के अंत तक 30 करोड़ हो गई। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की बृहस्पतिवार की रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान है कि यह 2035 तक 40 करोड़ से अधिक हो जाएगी और 2050 तक इसके 50 करोड़ पर पहुंच जाने की संभावना है। चीन में शुक्रवार को ‘वरिष्ठ नागरिक दिवस’ मनाया जाता है। इस दिवस की पूर्व संध्या पर शी ने बुजुर्ग लोगों को शुभकामनाएं देते हुए सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की समितियों और सभी स्तरों की सरकारों से बुजुर्गों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

End of Feed