फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत; राष्ट्रपति मैक्रों के साथ वार्ता और 'भारत इनोवेट्स' का करेंगे उद्घाटन

फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को आगमन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी 13 से 18 जून तक फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह दौरा इमैनुएल मैंक्रों के निमंत्रण पर हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर पहुंच गए हैं। यहां नीस में एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। उनकी यह यात्रा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों के निमंत्रण पर हो रही है। इस यात्रा के दौरान नीस में 14 जून को पीएम मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी।

पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस

पीएम मोदी पहुंचे फ्रांस। (फोटो- ANI)

पीएम मोदी बोले- मैंक्रों से मिलने के लिए उत्सुक

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर अपने फ्रांस पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं कल राष्ट्रपति मैक्रों से मिलने और ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।

End of Feed