व्लादिमीर पुतिन का 'रणनीतिक कदम'? एडवर्ड स्नोडेन को दे दी रूस की नागरिकता, US की खुफिया एजेंसियों की जासूसी के खोल चुके हैं राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 07:58 AM IST

यह आदेश एक सरकारी वेबसाइट पर शेयर किया गया है। यूएस की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के पूर्व ठेकेदार स्नोडेन अमेरिका में अभियोजन का सामना करने से बचने के लिए साल 2013 से रूस में रह रहे हैं। स्नोडेन पर अमेरिका के सरकारी निगरानी कार्यक्रमों के ब्यौरे वाले डॉक्यूमेंट्स लीक करने का आरोप है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार (26 सितंबर, 2022) को पूर्व अमेरिकी सिक्योरिटी कॉन्ट्रैक्टर एडवर्ड स्नोडेन को अपने मुल्क की नागरिकता (रूसी) दे दी। राष्ट्रपति की ओर से साइन किए गए एक आदेश के मुताबिक, स्नोडेन उन 75 विदेशी नागरिकों में शामिल हैं, जिन्हें रूस की नागरिकता दी गई है।

edward snowden russia

स्नोडेन पर अमेरिका के सरकारी निगरानी कार्यक्रमों के विवरण वाले दस्तावेजों को लीक करने का आरोप है। (फोटोः AP)

End of Feed