राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की भूमिका बेहद अहम, व्हाइट हाउस ने कहा

वहाइट हाइस ने कहा, भारत एशिया प्रशांत में एक बहुत ही रणनीतिक सहयोगी बना हुआ है और राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह इसे जारी रखेंगे।

Trump-Modi Friendship: व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र करते हुए इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की भूमिका के महत्व पर जोर दिया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार (यूएस स्थानीय समय) को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक सहयोगी के रूप में भारत की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मजबूत व्यक्तिगत संबंधों पर भी प्रकाश डाला।

Trump modi

व्हाइट हाउस ने दिया मोदी-ट्रम्प की दोस्ती का हवाला

राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध

एएनआई के एक सवाल का जवाब देते हुए कि अमेरिका इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के प्रभाव को कैसे देखता है, लेविट ने कहा, भारत एशिया प्रशांत में एक बहुत ही रणनीतिक सहयोगी बना हुआ है और राष्ट्रपति ट्रम्प के प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, और वह इसे जारी रखेंगे। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विदेश मंत्री एस. जयशंकर वर्तमान में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका में हैं। सोमवार को, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद की मानवीय लागत" नामक एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य राज्य प्रायोजित आतंकवाद पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है।

End of Feed