दुनिया

'हम दोनों के मिलने का मतलब एक और एक 11...', राष्ट्रपति ट्रंप से मिलकर बोले PM मोदी

PM Modi US Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आप सबसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। मैं आपको आपके भव्य जीत की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। पीएम मोदी के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा, ''भारत के पीएम मोदी का हमारे साथ होना बहुत सम्मान की बात है। वे लंबे समय से मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं।''

Image

पीएम मोदी (बाएं) और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं)

Photo : AP

PM Modi US Visit: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दुनिया भर के लोगों की निगाह इस मुलाकात पर टिकी रहीं। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आप सबसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। मैं आपको आपके भव्य जीत की बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये बहुत सुखद सहयोग है कि भारत की जनता ने 60 साल के बाद किसी पीएम को तीसरी बार लगातार देश की सेवा करने का मौका दिया है और मेरे लिए खुशी की बात है कि मुझे इस कार्यकाल में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ फिर एक बार काम करने का अवसर मिला है।

बैठक में क्या हुई बात?

पीएम मोदी के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा, ''भारत के पीएम मोदी का हमारे साथ होना बहुत सम्मान की बात है। वे लंबे समय से मेरे अच्छे मित्र हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध रहे हैं।''

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के पहले 4 वर्ष का मेरा जो अनुभव था, जो गर्मजोशी, उत्साह और विश्वास था वही गर्मजोशी, उत्साह और विश्वास के साथ हम फिर एक बार साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा, ''मुझे खुशी है कि यहां प्रवेश करते ही मेरे मित्र ने मुझे पुरानी अहमदाबाद के क्रिकेट स्टेडियम की याद दिलाई, जहां हमने एक बड़ी रैली की थी और अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप और ह्यूस्टन में हाउडी मोदी ये दो बहुत बड़े ऐसे कार्यक्रम रहे जिसकी गूंज आज भी भारत के हर कोने में सुनाई देती है।''

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के संबंधों को एक नई ऊंचाई देने में राष्ट्रपति ट्रंप की बहुत बड़ी भूमिका रही है। मुझे विश्वास है कि आपके दूसरे कार्यकाल में हम और भी अधिक गति से काम करेंगे। जैसा कि मैंने भारत के लोगों से वादा किया है कि मेरे तीसरे कार्यकाल में हम तीन गुना गति से काम करेंगे, मेरा पूरा विश्वास है कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अगले 4 वर्षों के दौरान हम भारत-अमेरिका के संबंधों की गति में दोगुनी गति से काम करेंगे।

'हम दोनों के मिलने का मतलब एक और एक 11'

पीएम मोदी ने कहा कि हम दोनों के मिलने का मतलब एक और एक, दो नहीं, बल्कि एक और एक 11 होता है, ये ताकत विश्व के कल्याण में काम आएगी। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप की जब भी बात आती है तब 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' हर किसी को याद आता है। हर किसी को उसी से प्रेरणा मिलती है। वैसे ही भारत में 'विकसित भारत 2047' है, जब भारत के आजादी के 100 साल होंगे तब तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प को आज नई गति मिल रही है। अमेरिका विश्व का सबसे पुराना लोकतंत्र है और भारत विशाल लोकतंत्र है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article