दुनिया

भारत को F35 स्टील्थ फाइटर देने को अमेरिका तैयार, ट्रंप का बड़ा ऐलान

F35 Stealth Fighter Plane: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को F35 स्टील्फ फाइटर विमान देने की घोषणा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपनी सैन्य बिक्री में अरबों डॉलर का इजाफा करेगा और उनका प्रशासन भारत को F35 स्टील्थ फाइटर जेट मुहैया कराने का रास्ता बना रहा है। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ट्रंप ने यह बात कही।

Image

F35 स्टील्फ फाइटर प्लेन

Photo : iStock

F35 Stealth Fighter Plane: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को F35 स्टील्फ फाइटर विमान देने की घोषणा की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपनी सैन्य बिक्री में अरबों डॉलर का इजाफा करेगा और उनका प्रशासन भारत को F35 स्टील्थ फाइटर जेट मुहैया कराने का रास्ता बना रहा है। व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ट्रंप ने यह बात कही।

F35 स्टील्थ फाइटर विमान

F35 स्टील्थ फाइटर विमान को अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन ने तैयार किया है। यह पांचवीं पीढ़ी का अत्याधुनिक स्टील्थ फाइटर विमान है। इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों में से एक माना जाता है। इस माह की शुरुआत में बेंगलुरू के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर आयोजित एयरो इंडिया के 15वें संस्करण में F-35 Lightning II फाइटर विमान ने हिस्सा लिया था।

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद एक संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि इस साल से हम भारत को सैन्य बिक्री में कई अरब डॉलर की बढ़ोतरी करेंगे। हम अंतत: भारत को F35 स्टील्थ फाइटर विमान मुहैया कराने का रास्ता तैयार कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री मोदी ऊर्जा पर एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिससे भारत में अमेरिका तेल और गैस का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी घोषणा की कि भारत और अमेरिका दुनिया भर में कट्टरपंथी इस्लामी आतंक के खतरे का मुकाबला करने के लिए इस तरह काम करेंगे जैसा 'पहले कभी नहीं' किया गया।

F35 फाइटर विमान की खासियत

F35 फाइटर विमान स्टील्थ तकनीक से लैस है और इसे कोई भी रडार नहीं पकड़ सकता है। F35 एक बार में 28,000 किमी तक फर्राटा भर सकता है और 70,000 किलोग्राम वजन लेकर उड़ान भरने में सक्षम है। इसकी अधिकतम रफ्तार 1970 किमी प्रति घंटे है और यह तीन वैरिएंट में आता है।

'PM मोदी मुझे कहीं बेहतर वार्ताकार'

इस दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह (पीएम नरेंद्र मोदी) मुझसे कहीं अधिक कठिन वार्ताकार (Tougher Negotiator) हैं और वह मुझसे कहीं बेहतर वार्ताकार हैं। यहां कोई मुकाबला भी नहीं है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article