10 लाख से ज्यादा आबादी अंधेरे में जीने की मजबूर, रूस ने ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर किए 200 से ज्यादा हमले! कब थमेगा युद्ध?

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए गुरुवार को 200 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। यूक्रेन ने दावा किया कि इन हमलों के कारण देशभर में 10 लाख से ज्यादा आबादी बिजली से वंचित है। यूक्रेन के अधिकारियों ने हाल में कहा था कि रूस ठंड के मौसम से पहले ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाने के लिए क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों का भंडार जमा कर रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • हजार दिनों से जारी है दोनों के बीच युद्ध।
  • ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा रूस: यूक्रेन।
  • जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से मांगी सैन्य सहायता।

Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते हुए गुरुवार को 200 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। इन हमलों के कारण देशभर में 10 लाख से ज्यादा आबादी बिजली से वंचित है। यूक्रेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Russian strike

रूस-यूक्रेन युद्ध

दो सप्ताह से भी कम समय में यूक्रेन के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर रूस के दूसरे बड़े हवाई हमले से यह आशंका बढ़ गई है कि रूस का इरादा सर्दी से पहले यूक्रेन की ऊर्जा उत्पादन क्षमता को तहस-नहस करना है।

End of Feed