दुनिया

रूस का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, यूक्रेन पर एक साथ दागे 188 Drone; मची तबाही

यूक्रेन की ओर से मिुली जानकारी के अनुसार यूक्रेनी वायु रक्षा स‍िस्‍टम ने 17 क्षेत्रों में 76 ड्रोन मार गिराए, जबकि 96 अन्य से संपर्क टूट गया। बयान में कहा गया है कि पांच ड्रोन कथित तौर पर बेलारूस के साथ यूक्रेन की सीमा पार कर गए।

Image

रूस के हमले में तबाह हुई बिल्डिंग (फाइल फोटो)

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला
  • यूक्रेन पर दाग दिए 188 ड्रोन
  • यूक्रेन में कई इमारतें तबाह

रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हमला किया है। रूस ने एक साथ 150 से ज्यादा ड्रोन यूक्रेन पर दाग दिए हैं। इसकी जानकारी खुद यूक्रेन ने दी है। इस हमले में यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है, कई इलाकों की बिजली कट गई है।

ड्रोन के साथ मिसाइल भी दागे

रूस ने यूक्रेन पर रात भर में 188 लड़ाकू ड्रोन दागे। दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से यह रूस का सबसे बड़ा ड्रोन हमला है। यह बात यूक्रेनी वायु सेना ने मंगलवार को कही। वायु सेना ने एक बयान में कहा क‍ि ड्रोन के अलावा, रूस ने चार इस्कैंडर-एम बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं।

76 ड्रोन मार गिराये

बयान में यह भी कहा गया है क‍ि यूक्रेनी वायु रक्षा स‍िस्‍टम ने 17 क्षेत्रों में 76 ड्रोन मार गिराए, जबकि 96 अन्य से संपर्क टूट गया। बयान में कहा गया है कि पांच ड्रोन कथित तौर पर बेलारूस के साथ यूक्रेन की सीमा पार कर गए। वायु सेना ने कहा कि हमले में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और निजी आवासों को नुकसान पहुंचा है।

बिजली हुई गुल

समाचार एजेंसी श‍िन्‍हुआ ने क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के हवाले से बताया क‍ि हमले में पश्चिमी टेरनोपिल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। इसके परिणामस्वरूप टेरनोपिल शहर और आसपास की बस्तियों में बिजली गुल हो गई। शोस्तका के मेयर मायकोला नोहा ने फेसबुक पर लिखा कि पूर्वोत्तर सुमी क्षेत्र में, शोस्तका समुदाय की बुनियादी सुविधाओं पर "काफी संख्या में" ड्रोन ने हमला किया। क्षेत्रीय गवर्नर रुस्लान क्रावचेंको ने कहा क‍ि कीव क्षेत्र में इंटरसेप्ट किए गए ड्रोन के मलबे ने छह इमारतों को नुकसान पहुंचाया। अभी तक हमले में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article