वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी गोलीबारी: 19 वर्षीय हमलावर गिरफ्तार, हॉस्टल की अलमारी में छिपा बैठा था

चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग ने शनिवार शाम जारी एक बयान में बताया कि संदिग्ध की पहचान वर्जीनिया के हेनरीको निवासी 19 वर्षीय कैमरोन हैरिस (Camron Harris) के रूप में हुई है।

Virginia State University shooting- अमेरिका की प्रसिद्ध वर्जीनिया स्टेट यूनिवर्सिटी (VSU) में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों के बीच शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई। परिसर में हुई इस वारदात में 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हॉस्टल की एक अलमारी में छिपे 19 वर्षीय मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

US virginia shooting

वर्जिनिया यूनिवर्सिटी में गोलीबारी

हॉस्टल की अलमारी से पकड़ा गया 19 वर्षीय हमलावर

चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस विभाग ने शनिवार शाम जारी एक बयान में बताया कि संदिग्ध की पहचान वर्जीनिया के हेनरीको निवासी 19 वर्षीय कैमरोन हैरिस (Camron Harris) के रूप में हुई है। इस घटना में पांच लोग गोली लगने से घायल हो गए थे, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। चेस्टरफील्ड काउंटी पुलिस ने हेनरी को (वर्जीनिया) के रहने वाले 19 वर्षीय कैमरोन हैरिस (Camron Harris) को यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल की अलमारी में छिपे हुए पकड़ा। पुलिस ने उस पर जानलेवा हमला करने और हथियार का इस्तेमाल करने सहित आठ संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

End of Feed