कूटनीति, आस्था और सियासत! मनीला में खालसा दीवान गुरुद्वारे पहुंचे PM मोदी, क्या है इसके मायने?

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे पहुंचना कई राजनीतिक संकेतों के तौर पर देखा जा रहा है। सवाल यह है कि क्या यह महज धार्मिक कार्यक्रम है या इसके पीछे पंजाब की सियासत और सिख समुदाय के बीच बीजेपी की पकड़ मजबूत करने का संदेश भी छिपा है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे का दौरा किया। पीएम मोदी ने यहां मत्था टेका और पंज प्यारे की मौजूदगी में गुरुद्वारे के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर फिलीपींस के सीनेटर फ्रांसिस जोसेफ एस्कुडेरो और मनीला के मेयर फ्रांसिस्को इस्को मोरेनो सहित कई गणमान्य गुरुद्वारे में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मौजूद रहे। सवाल यह है कि क्या यह महज धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का कार्यक्रम है या इसके पीछे पंजाब की सियासत और सिख समुदाय के बीच बीजेपी की पकड़ मजबूत करने का संदेश भी छिपा है? आखिर पंजाब चुनाव से पहले मोदी के इस दौरे के क्या सियासी मायने हैं?

PM Narendra Modi Visits Historic Khalsa Diwan Gurdwara in Manila

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे पहुंचे पीएम मोदी (Narendra Modi)

विदेश मंत्रालय के अनुसार, खालसा दीवान गुरुद्वारे की स्थापना 1901 में हुई थी। 1903 में इसे औपचारिक रूप से संगठित किया गया और 1924 में खालसा दीवान के नाम से इसका पंजीकरण हुआ। यह फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है। एक सदी से भी अधिक समय से यह मनीला में रहने वाले सिख समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का अहम केंद्र बना हुआ है।

End of Feed