'क्या झालमुड़ी यहां भी पहुंच गई?' नीदरलैंड में पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव का किया जिक्र, पढ़ें और क्या-क्या कहा

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। हेग में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह भारत में ही हों

PM Modi Netherlands Visit: नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। हेग में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह भारत में ही हों। उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार, उत्साह और अपनापन देखकर कुछ समय के लिए वह यह तक भूल गए कि वह नीदरलैंड में हैं।

PM Modi Netherlands visit

नीदरलैंड में पीएम मोदी का भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत (Photo: @BJP4India)

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत और नीदरलैंड के मजबूत संबंधों (India Netherlands Relations) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की दोस्ती केवल कूटनीतिक रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि संघर्ष और चुनौतियों के बीच भी दोनों देशों ने मिलकर प्रगति की नई कहानी लिखी है। प्रधानमंत्री ने हेग को भारत-नीदरलैंड मित्रता का नया प्रतीक बताया।

End of Feed