राष्ट्रपति पुतिन के घर को यूक्रेन ने बनाया निशाना? PM मोदी ने जताई चिंता, कहा- ऐसे किसी भी काम से बचें, ट्रंप भी भड़के

प्रधानमंत्री मोदी का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हुए हमले पर रिएक्शन आया है। मोदी का बयान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के उस दावे के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कीव ने रूस के नोवगोरोड क्षेत्र में व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास पर हमला करने की कोशिश की थी। रूस ने चेतावनी दी कि इस घटना से बातचीत को लेकर मॉस्को के रुख पर असर पड़ेगा।

Narendra Modi on Putin Residence Attacked: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर यूक्रेन द्वारा किए गए हमलों की खबरों पर चिंता जताई। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शांति के लिए कूटनीति ही एकमात्र भरोसेमंद रास्ता है। इन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने कहा कि वह मौजूदा दुश्मनी के बीच तनाव को और बढ़ा सकने वाली घटनाओं को लेकर बहुत चिंतित हैं।

MODI PUTIN (1)

राष्ट्रपति पुतिन के घर को निशाना बनाए जाने पर PM मोदी ने जताई चिंता

X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा, 'रशियन फेडरेशन के राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाने की खबरों से मैं बहुत चिंतित हूं। चल रही डिप्लोमैटिक कोशिशें दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता हैं। हम सभी संबंधित पक्षों से आग्रह करते हैं कि वे इन कोशिशों पर ध्यान दें और ऐसे किसी भी काम से बचें जो इन्हें कमजोर कर सकता है।'

End of Feed