आज भी दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही सहम जाती है, महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण के बाद बोले पीएम मोदी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 20, 2023, 10:22 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 दिवसीय विदेश दौरे के दौरान दूसरे दिन जापान के हिरोशिमा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और विश्व कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। आज भी दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही सहम जाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिवसीय विदेश दौरे के दूसरे दिन जापान के हिरोशिमा में राष्ट्रपित महात्मा गांधी की प्रतिमा के अनावरण के बाद कहा कि मैं यहां हिरोशिमा में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने और उसका अनावरण करने का अवसर देने के लिए जापान सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं। हम सभी को महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलना चाहिए और विश्व कल्याण के मार्ग पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हिरोशिमा में महात्मा गांधी की मूर्ति अहिंसा के विचार को आगे बढ़ाएगी। मेरे लिए यह एक महान पल है कि मैंने जापानी पीएम को जो बोधि वृक्ष गिफ्ट में दिया था, वह यहां हिरोशिमा में लगाया गया है ताकि लोग यहां आने पर शांति के महत्व को समझ सकें। मैं महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि देता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि आज भी दुनिया 'हिरोशिमा' शब्द सुनते ही सहम जाती है। मुझे G7 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी जापान यात्रा के दौरान महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करने का अवसर मिला। आज दुनिया जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद से पीड़ित है।

हिरोशिमा के नाम से इसलिए सहम जाती है दुनिया

गौर हो कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 6 अगस्त 1945 को अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा शहर पर दुनिया का पहला परमाणु बम हमला किया था। इसके तीन दिन बाद ही जापान के नागासाकी शहर पर दूसरा परमाणु बम गिराया था। इस हमले में पलक झपकते गी करीब डेढ़ लाख लोगों की जान चली गई थी। रेडियोएक्टिव विकिरण ने इन दोनों शहरों को तबाह कर दिया। चारों तरफ मौत ही मौत नजर आ रही थी। घंटों तक काली बारिश हुई थी।

End of Feed